Gwalior : पंडाल में खेल रही मासूम के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Gwalior ग्वालियर: नवरात्रि के दौरान, जहाँ पूरा देश माँ दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है, वहीं ग्वालियर में अपने ही ताऊ द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पता चला है कि जब बच्ची दुर्गा पंडाल में खेल रही थी, तभी उसका ताऊ उसे किसी बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची की माँ को उसके कपड़ों पर खून देखकर घटना का पता चला। झांसी रोड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।