Guna: जमीन विवाद में शिक्षक की हत्या, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Update: 2025-06-30 06:34 GMT
Guna गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेहूँ खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. करीब 30 से 40 लोगों ने एकजुट होकर सरकारी शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार (उम्र 50 वर्ष) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया|
इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में गुस्सा फैल गया है. मृतक के बेटे ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुना एसपी अंकित सोनी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है|
Tags:    

Similar News