चना फसल आग में जलकर स्वाहा, प्रभावित किसान को हुआ लाखों रुपये का नुकसान

Update: 2025-03-18 16:49 GMT
Raisen। जिले की तहसील सिलवानी के अंतर्गत आने वाले कीरतपुर गांव निवासी एक किसान के खेत में आग से चना फसल जलकर राख हो गई। जिससे प्रभावित किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।इस नुकसान की भरपाई के लिए किसान ने तहसीलदार सिलवानी को आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत आने वाले कीरतपुर ग्राम के किसान की चना की फसल में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का मामला सामने आया है ।पीड़ित किसान गंगा राम रैकवार ने बताया कि 4 एकड़ खेत में लगी चना की फसल काटकर इकट्ठा करके रखी हुई थी ।जिसमें रात्रि कालीन समय में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई ।सुबह आकर देखा तो खेत में लगी चना फसल की पचासी पूर्ण तरीके से राख बन चुकी हैं।बड़े पैमाने पर लगभग तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हो आंकलन है ।
किसान गंगा राम रैकवार ने बताया कि आग लगने से चने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है ।जिससे मेरी आर्थिक स्थिति काफी नाजुक है ।अब मेरे परिवार का भरण पोषण करने को लेकर मैं शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग करने के लिए सिलवानी तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया।जिसमें किसान की माली हालत सुधारने के उद्देश्य से फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा राशि दिलाए जाने की तहसीलदार सिलवानी से की है।
Tags:    

Similar News