चार युवकों ने एक युवती का अपहरण करने का किया प्रयास, मौजूद लोगों ने दो युवकों को पकड़ जमकर की पिटाई
आरोपी युवती को कार की डिग्गी में डालकर ले जा रहे थे। चीखें सुनकर लोगों ने कार रोक ली। चारों बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया।
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: वैलेंटाइन डे के मौके पर गुना में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास इंदौर से कार में आए चार युवकों ने भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपी युवती को कार की डिग्गी में डालकर ले जा रहे थे। चीखें सुनकर लोगों ने कार रोक ली। चारों बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की, बाद में पुलिस के हवाले कराया। इसके साथ ही लोगों ने कार में भी तोडफ़ोड़ कर दी।
बताया जा रहा है कि उन आरोपियों में से एक युवक के साथ युवती की सगाई हो चुकी थी, जो टूट गई थी। इससे आरोपी नाराज चल रहा था, वह युवती से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था। उसने अपने साथियों समेत युवती के अपहरण की घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपनी कस्टडी में लिया और दो को पकड़ लिया, जिनसे पूछताछ चल रही है।
जानकारी के अनुसार गुना की न्यू सिटी कॉलोनी में इलाके में 23 साल की सेल्समैन युवती किराए से रहती है। इस युवती की एक साल पहले धार जिले के रहने वाले दिनेश दुड़बे नाम के युवक से सगाई हो गई थी। दिनेश इंदौर में बिजली कंपनी में ड्राइवर है, लेकिन कुछ महीने बाद ही युवती के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसका बदला लेने के लिए दिनेश सहित चार लोग कार में सवार होकर गुना आए हुए थे। चारों युवकों ने युवती को पकड़ कर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। उसे डिग्गी में बंद कर दिया। लेकिन उसी समय युवती ने शोर मचा दिया और आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके बाहर आसपास के लोगों ने इन चारों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इनमें से दो युवक मौके से भाग गए और भीड़ ने ड्राइवर दिनेश और उसके भाई सुरेंद्र को पकड़ लिया। भीड़ ने इन दोनों की जमकर पिटाई की और उसके बाद आरोपियों की कार में भी तोड़फोड़ की। फिलहाल केंट थाना पुलिस ने इन चारों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।