बेगमगंज में वन विभाग ने अवैध सागौन जब्त किया

Update: 2025-11-05 15:40 GMT
रायसेन। जिले के बेगमगंज वन विभाग ने बुधवार को भोपाल की शारिक मछली गैंग से जुड़े एक फार्महाउस पर छापामार की बड़ी कार्रवाई की।वन अमले की टीम ने यहां से करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध सागौन लकड़ी जब्त की।जिससे हड़कंप मच गई। यह बेगमगंज वन विभाग के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। छापामार कार्रवाई सुबह 10 बजे शुरू हुई और जो दोपहर 3 बजे तक चली।
गड्ढों में छुपाई गई थी सागौन लकड़ी....
सूत्रों के अनुसार,बेशकीमती सागौन की सिल्लियों और लकड़ी को फार्महाउस और खेतों में गड्ढे खोदकर छुपाकर रखी गई थी। वन रेंजर अरविंद अहिरवार को इसकी जानकारी मुखबिर से मिली थी। उन्होंने तीन दिन तक साइकिल से इलाके में घूमकर खुद जांच की और रात में जाकर मौके की पुष्टि की।
रेंजर ने खुद की गुप्त जांच....
जानकारी पक्की होने के बाद, रेंजर अहिरवार ने डीएफओ प्रतिभा शुक्ला और एसडीओ सुधीर पटले को सूचना दी। इसके बाद सर्च वारंट जारी कर पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाई गई और फार्महाउस पर छापा मारा गया।
करीब 5 घंटे चली इस जांच कार्रवाई में भारी मात्रा मेंअवैध रूप से सागौन लकड़ियाँ बरामद की गई है। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और इससे जुड़े लोगों की जांच कर रहा है।
Tags:    

Similar News