Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर में एक 13 वर्षीय छात्र ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जाँच में पता चला है कि छात्र ऑनलाइन फ्री फायर गेम में ₹2800 हार गया था। उसे डर था कि उसके घरवाले नाराज़ होकर उसे सज़ा देंगे।

मृतक की पहचान एमआईजी इलाके के अनुराग नगर में रहने वाले छात्र अकालंक जैन (13) के रूप में हुई है। उसके दादा ने सबसे पहले उसे फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत बेटे को नीचे उतारा और डीएनएस अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

Tags: