भीषण गर्मी का कहर जारी, तीन दिन लू का अलर्ट

Update: 2024-05-21 07:02 GMT
भोपाल : मध्य प्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 20 से लेकर 23 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 25 मई से नौतपे की शुरुआत भी होने वाली है। इसके बाद गर्मी और बढ़ सकती है। लू के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, दतिया, सागर, भिंड, मुरैना, उज्जैन भी शामिल है।
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में अंधी तूफान के साथ बारिश की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि छिंदवाड़ा, अशोकनगर, शिवपुरी, मैहर के साथ कुछ अन्य जगहों पर तापमान कम रहेगा और बारिश भी होने की संभावनाएं हैं।
यहां गिर सकते हैं ओले
बैतूल, विदिशा, सागर और उत्तरी छिंदवाड़ा में बिजली के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं 80 किमी प्रति घंटे की गति से बहने की संभावनाएं हैं। साथ ही उत्तरी भोपाल, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, सिवनी, पांढुर्ना, पन्ना, सतना, रीवा मऊगंज एवं शाजापुर में मध्यम धूल, तूफान के साथ बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावनाएं जताई गई हैं।
Tags:    

Similar News