Raisen। बिजली कंपनी के जिम्मेदारी की लापरवाही से बिजली घर में 6 साल से पदस्थ हेल्पर अर्जुन आदिवासी पुत्र श दरियाव सिंह आदिवासी निवासी ग्राम रमपुरा की रविवार को बिजली सुधार कार्य करते समय बिजली करंट लगने से हेल्पर युवक अर्जुन आदिवासी की दुखद मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि डीपी पर लाइट का मरम्मत कार्य करने परमिट लिया था। लेकिन सुधार कार्य के दौरानअचानक बिजली आपूर्ति लाइन चालू हो गईं।जिससे हेल्पर अर्जुन आदिवासी की बिजली करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई। इस उपरांत परिवारजनों और गुस्साई भीड़ के साथ बिजली ऑफिस पहुंचकर।नारेबाजी करते हुए ऑफिस के सामने लगभग 2 घंटे तक लगातार धरना प्रदर्शनकिया।नाराज भीड़ और मृतक के परिजन न्याय दिलाने के लिए बिजली विभाग स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की।लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी माँग को स्वीकार किया ! कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल भी धरना स्थल पर पहुंचे और उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।बेगमगंज बिजली कंपनी, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन ने परिवार को उचित मुआवजा राशि ओर मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी एवं दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया !तब कहीं भीड़ ने चक्काजाम समाप्त करने का ऐलान किया।