Dindori डिंडोरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी ज़िले में भारी बारिश का कहर जारी है। इलाके में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे घाटों के किनारे बने मंदिर और घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
नर्मदा किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। साथ ही, संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।
बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई गाँव ज़िला मुख्यालय से पूरी तरह कट गए हैं। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।