दिग्विजय सिंह होंगे विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय

Update: 2023-02-15 11:46 GMT

भोपाल: मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाते हुुए अपने दौरे शुुरु करेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुुसार सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सघन दौरे करेंगे।

सिंह के दौरों की शुरुआत शुक्रवार 17 फरवरी से होगी। इस दिन वे भोपाल जिले के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सिंह के इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्तरों की बैठकें होंगी।

Tags:    

Similar News

-->