दाऊदी बोहरा समाज ने अकीदत से मनाई ईद उल फितर

Update: 2025-03-30 11:27 GMT
Raisen। आज रविवार को पूरे देश प्रदेश सहित रायसेन शहर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद मनाई गई।इसी कड़ी में राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में भी बोहरा समाज द्वार ईद मनाई गई।रायसेन सिटी के वार्ड 5 स्थित जमाली मस्जिद में सुबह छह बजे सूरज की पहली किरण के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई।नमाज़ अदा कराने सूरत गुजरात से मुल्ला मोइज से रायसेन आए।ईदुल फितर की विशेष नमाज के बाद समाज के लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
Delete Edit

दाऊदी बोहरा समाज के सदर अबुल हसन फखरी समाजसेवी मुल्ला लियाकत अली ने बताया कि ईद के अवसर धर्मगुरुओं द्वारा अच्छे अमल को लगातार जारी रखने का संदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भलाई,अमन चैन और भाईचारे एकता सद्भावना को बढ़ावा देने का पर्व है।इस मौके पर अबिजर अली, जौहर भाई पेट्रोल पंप,मुस्तफा फ़ख़री, शब्बीर हसन, बुरहानुद्दीन, अजगर अली कमर हसन, डॉ अब्बास अलमदार हसन, काईद जौहर,जावेद भाई आदि उपस्थित रहे।इसके बाद घर घर मीठी सिवइयां, मिठाईयां चाट पकौड़े दही बड़े की दावत का सिलसिला चलता रहा।
Tags:    

Similar News