Datia: जल गंगा संवर्धन अभियान पर कार्यक्रम आयोजित

Update: 2025-04-29 13:53 GMT
Datia , दतिया : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम समर्पण नशा मुक्ति सभागार में संस्था एवं शासकीय पथक दल द्वारा आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की श्रंख्ला में कविता पाठ किया गया एवं जल और पर्यावरण पर पाठ किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 30 मार्च से 30 जून तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया और जल संरक्षण विषय पर सुंदर चित्र बनाएं साथ ही जल संरक्षण का संदेश दिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल को बचाना है और जल को किस तरह हम संरक्षित रख सकते हैं प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरुस्कृत किया गया कार्यक्रम छात्र/ छात्राओं के अलावा स्टाफ उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

null