Datia दतिया: दतिया जिले में अवैध उत्खनन परिवहन पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार सतत कार्यवाही जारी है क्रमानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बैजापारा में 125 ट्राॅली एवं बेरक्षा में 45 अवैध भंडारण की कुल 170 ट्राॅली को जप्त किया गया है। इस प्रकार 680 घन मीटर कीमत 12लाख रूपये की रेत जप्त की गई है। उक्त रेत को मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम के तहत राजसात किया जाएगा। जिले में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण पर सतत रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: