Damoh दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के दातला गांव में रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब मृतका लवली कुशवाहा, पिता राजेश कुशवाहा, उम्र महज 3 साल, घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं और मासूम की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नोहटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि लवली घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक सांप ने हमला कर दिया। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने की कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास विफल रहे और बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।इस घटना के बाद गाँव में मातम पसरा है।
Tags: