मध्य प्रदेश में फिर डराने लगा कोरोना, 193 नए संक्रमित मिले,प्रदेश में एक्टिव केस एक हजार पार

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर डराने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में 6329 जांच में 193 पॉजिटिव मिले है।

Update: 2022-07-15 06:17 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर डराने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में 6329 जांच में 193 पॉजिटिव मिले है। इसमें इंदौर के सबसे ज्यादा 102 है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार पार हो गई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित/ संदिग्ध 25 मरीज भर्ती है। इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 46 हजार 302 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 34 हजार 552 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 746 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 117 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1004 एक्टिव केस है।
19 जिले में नए संक्रमित मिले
प्रदेश के 19 जिले में नए संक्रमित मिले है। इनमें बालाघाट में 7, बड़वानी में 2, बैतूल में 1, भोपाल में 28, दमोह में 1, डिंडौरी में 2, ग्वालियर में 9, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 102, जबलपुर में 17, कटनी में 1, खरगोन में 1, मुरैना में 1, नरसिंहपुर में 5, रायसेन में 1, रतलाम में 2, सागर में 1, सीहोर में 3, उज्जैन में 7 मरीज मिले है।
Tags:    

Similar News