Raisen । कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा जिले की तहसील कस्बों में सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर खामियां उजागर कर रहे हैं।ताकि प्रशासनिक कसावट लाई जा सके।इसी तारतम्य में कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को सिलवानी में एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों (आरसीएमएस) में दर्ज प्रकरणों, नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, आधार का आरओआर से लिंकिंग, पीएम किसान ई केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री की विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व प्रकरणों का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान निस्तारित पुराने प्रकरणों तथा लंबित प्रकरणों की फाइल निकलवाकर अवलोकन किया गया। साथ ही निर्णीत प्रकरणों का अवलोकन कर निराकरण की गुणवत्ता भी जांची। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से खारिज नहीं किया जाए। उन्होंने राजस्व न्यायालयों, रिकार्ड रूम सहित अन्य कक्षों में जाकर दस्तावेजों, पंजियों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिलवानी पीसी शाक्य सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tags: