मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

Update: 2023-06-02 09:56 GMT

 मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रसिद्ध गीतकार और लेखक श्री मनोज मुंतशिर शुक्ला ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम, अमरूद और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता श्री भारत सिंह सोंधिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन श्रीमती लाड़बाई सोंधिया, पूजा सोंधिया, दीपिका सोंधिया, अंजू सोंधिया, बालिका वंशिका सोंधिया और श्री वीरेंद्र सोंधिया पौध-रोपण में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News

-->