Chhindwara छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के गुर्रेमऊ गांव में सोमवार शाम एक 14 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मानक लाल बोसम की पुत्री ममता के रूप में हुई है। ममता शाम को गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चली गई, जहां से वह बाहर नहीं निकल पाई और डूब गई। शाम करीब पांच बजे तालाब किनारे कपड़े पड़े दिखाई दिए। आसपास कोई न देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल दमुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) को बुलाया गया। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी का शव तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबने से ममता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोर की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।