Chhindwara: कफ सिरप कांड में हुई 11वीं गिरफ्तारी

Update: 2025-12-30 01:07 GMT
Chhindwara: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 'जहरीला कफ सिरप कांड' में एसआईटी (SIT) ने 11वीं बड़ी गिरफ्तारी करते हुए रसेला मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल रसेला को जेल भेज दिया है. जांच में खुलासा हुआ कि उमरेठ मोरडोंगरी निवासी साढ़े तीन वर्षीय मासूम मयंक सूर्यवंशी की मौत इसी स्टोर से खरीदे गए जानलेवा 'कोल्ड्रिफ' सिरप के कारण हुई थी|
आरोपी ने न केवल स्टॉक का हिसाब छिपाया, बल्कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई अन्य कफ सिरप की जगह कोल्ड्रिफ कफ सिरप दी गई. इस वजह से मासूम की जान चली गई. इस जहरीले सिरप के कारण 24 मासूमों की जान गई. इस भीषण कांड ने कई घरों के चिराग बुझा दिए|
Tags:    

Similar News