Chhatarpur: चट्टान के नीचे दबी दो बहनें, एक की मौत

Update: 2025-09-30 03:44 GMT
Chhatarpur छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के लवकुशनगर अनुविभाग के कठारा स्थित एक क्रशर खदान में दो नाबालिग बच्चियाँ चट्टान के नीचे दब गईं। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बागमऊ निवासी राजेश रजक की दो बेटियाँ खुशबू रजक (11 वर्ष) और सोनम रजक (14 वर्ष) बकरियाँ चराने खेतों में गई थीं। अचानक बारिश शुरू हो गई और दोनों बच्चियाँ कंपनी के पत्थरों के पास चली गईं।
इस दौरान अचानक एक बड़ा पत्थर खिसक गया, जिससे वे दब गईं। सोनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल खुशबू को डायल-112 एम्बुलेंस द्वारा लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें अपने चाचा के साथ रहती थीं और उनके माता-पिता दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। इस भयावह घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है और ग्रामीणों व परिवारों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बीच, थाना पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News