उज्जैन : जानकारी के मुताबिक बाबा महाकाल के दर्शन जा रहे श्रद्धालु की कार ई-रिक्शा से टकरा गई। कार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर अमन श्रद्धालुओं से बहस करने लगा। दोनों के बीच बहस होते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने रोका। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। उसके साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला कर दिया।
 पुलिस सीसीटीवी खंगलाने में जुटी
बता दें कि हमले में छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि चाकू लगने से घायल अमन (26) पिता राजेश प्रजापति, विशाल (31) पिता सुरेश प्रजापति, राजेश (52) पिता इंदरलाल प्रजापति, पिंटू (38) पिता भेरूलाल संत, रितिक मराठा (23), गौतम ठाकुर (24) को जिला अस्पताल लाया गया। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिकारी गली निवासी अमन बकरी गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर बाकी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
Tags: