कमरे में मिले मां-बेटे के लहूलुहान शव, पुलिस ने की जांच शुरू

दोहरे हत्याकांड खबर

Update: 2022-01-12 17:05 GMT

एमपी : शहर के बाणगंगा इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। कमरे में माँ-बेटे के रक्तरंजित शव मिले। पुलिस महिला के पति पर हत्या का शक जता रही है। वह फरार है। जानकारी के मुताबिक घटना बाणगंगा क्षेत्र की गणेशधाम कालोनी की है। बुधवार को यहां एक मकान के अंदर महिला और उसके बेटे के खून से सने शव बरामद हुए। धारदार हथियारों से दोनों की हत्या की गई है। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि ये परिवार कुछ दिन पूर्व ही महाराष्ट्र से इंदौर रहने आया था। इसमे पति पत्नी और उनका बेटा शामिल थे। इस परिवार के महिला और उसके बेटे की लाश मिली है। महिला का नाम शारदाबाई (38) और उसके बेटे का नाम आकाश (11) बताया जा रहा है।

महिला का पति कुलदीप फरार है। यह बात सामने आई है कि काम की तलाश में परिवार इंदौर आया था। अपने एक परिचित के मकान में अस्थायी रूप से रह रहा था। महिला के पति कुलदीप की पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में अभी स्पष्ट नही हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की, लेकिन पति के फरार होने पर उसी पर शक जा रहा है।


Tags:    

Similar News