Bihar News: दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ रील बनाने का शौक चार युवकों के लिए महंगा साबित हुआ। बहेड़ा थाना पुलिस ने मझौरा बाजार के पास पिस्टल और मैगजीन के साथ घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पिस्टल लेकर मझौरा बाजार के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बहेड़ा थाना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान मझौरा चौक पर पुलिस की गाड़ी आते देख एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई। उसके कमर से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई।