शिवपुरी में 70 साल की सबसे बड़ी बाढ़, 20 गांव डूबे, फसलें तबाह

Update: 2025-08-02 14:48 GMT
Shivpuri शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आई विनाशकारी बाढ़ ने पिछले सात दशकों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों में सिंध नदी की उफनती लहरों से मची तबाही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दर्दनाक याद बन गई है।
अनंतपुर, पचावली, संगेश्वर, लगदा, लालपुर और साखनौर समेत 20 गांवों में 29 जुलाई की रात बाढ़ आ गई। रात 11 बजे जैसे ही घरों में पानी घुसा, लोगों को सब कुछ छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर भागना पड़ा। पचावली की सावित्री ने बताया कि रात 11 बजे पानी कमर से ऊपर आ गया। वह अपने बच्चों के साथ पक्के मकान की छत पर चढ़ गईं और पूरी रात वहीं रहीं।
Tags:    

Similar News