Bhopal : इस बार समय से दो दिन पहले पहुंचेगा मानसून , बारिश होने की संभावना

Update: 2024-06-01 10:15 GMT
Bhopal : नौतपा के आठवें दिन शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दोपहर एक बजे के करीब भोपाल का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले इसी समय 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।
 केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ
आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले दस्तक दे दिया। केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ है और इससे पहले चार मौकों पर ऐसा हुआ है 2017, 1997, 1995 और 1991 में इस तरह मानसून आया था।
प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसेगा मानसून
गौरतलब है कि पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून ने 25 जून को दस्तक दे दी थी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। हालांकि इस बीच प्री मानसून की भी कुछ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में औसत बारिश 949 मिमी रही।
केरल में समय से पहले मानसून ने दे दी है दस्तक
मौसम वैज्ञानिक डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में समय से पहले दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रगति सामान्य रही तो मानसून 17 जून से एक या दो दिन पहले दक्षिण मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इससे पहले 2022 में मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को मध्य राज्य में पहुंचा था और 21 जून तक राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया।
Tags:    

Similar News

-->