Bhopal: बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Update: 2025-03-08 05:44 GMT
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में प्रेमी युगल ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. लड़का सड़क पर लड़की की पिटाई करता नजर आ रहा है. लड़की की पिटाई करने के बाद लड़का उसकी गर्दन काटने की धमकी भी देता सुनाई दे रहा है. लड़का लड़की को गाली देते हुए उससे बात करता रहता है. बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने लड़की को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लिया था|
जिसके बाद लड़की के प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई करते हुए लड़का लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. मौके पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई लड़की को बचाने नहीं आया. बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की वीआईपी रोड पर पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं|
Tags:    

Similar News