Bhopal: टीम इंडिया की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री यादव की बधाई

Update: 2026-02-16 04:53 GMT

भोपाल: टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में रविवार की रात खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान पर विजय के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर टी20 विश्व कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर विजय के लिए देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की गौरवशाली जीत के लिए भारतीय टीम बधाई की पात्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं अपितु पूरे भारत के लिए एक जश्न है।

Tags:    

Similar News