भाेपाल: आज यानी बुधवार का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साल 1949 में 26 नवंबर को भारत की संविधान सभा ने हमारे देश के संविधान को अपनाया था। यह दिन संविधान के महत्व की भी याद दिलाता है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा आप सभी को 'संविधान दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा पवित्र संविधान भारत की आत्मा, लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला और प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार व समान अवसरों का संवाहक है। हम सभी को सदा याद रखना चाहिए कि संविधान केवल अधिकार नहीं देता है, बल्कि उसमें महान कर्तव्यों व अनुशासन की प्रेरणा भी है। आइए, 'विकसित भारत' के लिए संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों पर चलने के लिए संकल्पित हों।

Tags: