Bhind: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप में फायरिंग

Update: 2024-07-05 15:19 GMT
Bhind भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चार नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने फायरिंग कर दी। चारों बदमाश पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने के लिए आए थे लेकिन जब पेट्रोल पंप संचालक ने उनका मुकाबला किया तो वह पीछे हट गए और फायर करते हुए भाग गए। यह घटना बरोही थाना क्षेत्र में आने वाले सावित्री पेट्रोल पंप की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश 
Petrol pump
 संचालक को धमकाने के लिए आई थे और सीधे केबिन में पहुंचे और धमकाते हुए हथियार निकाल लिए।
तभी एक बदमाश ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया। गोली पेट्रोल पंप संचालक के हाथ को छूकर निकली है। Petrol pump का संचालक और उसका भतीजा हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए, इसके बाद बदमाश पीछे हट गए और डर कर बाइक से भाग गए। वहीं इस मामले पर बरोही पुलिस का कहना है कि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं देने आए थे।
वह सिर्फ पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने के लिए आए थे क्योंकि उन्होंने नगदी लूटने का प्रयास नहीं किया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर सुबह के समय कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को अज्ञात बदमाश नकाब पहनकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।
Tags:    

Similar News

-->