Balaghat: साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा

Update: 2026-01-23 03:22 GMT
Balaghat बालाघाट: जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने 22 म्यूल बैंक खातों की पहचान की है, जिनका उपयोग साइबर फ्रॉड में किया गया। इन खातों के जरिए करीब 15 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है।सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने बताया कि पोर्टल से सूचना मिलते ही सभी 22 संदिग्ध बैंक खातों को तुरंत ब्लॉक और सीज कर दिया गया। साथ ही खाताधारकों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन खातों में 15 लाख से अधिक के लेनदेने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि 22 में से लगभग 20 खाताधारक निर्दोष पाए गए हैं। हालांकि, दो खाताधारकों को लेनदेन की पूरी जानकारी होने के सबूत मिले हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह बालाघाट जिले में पहला मामला है, जब नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए इतनी बड़ी संख्या में म्यूल खातों की जानकारी एक साथ मिली है। जांच की गोपनीयता बनाए रखने के लिए फिलहाल खाताधारकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम कहां से आई और किन-किन लोगों तक पहुंची। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।सीएसपी के अनुसार, म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी धोखाधड़ी की रकम को इधर-उधर करने के लिए करते हैं। कई बार खाताधारकों को यह जानकारी तक नहीं होती कि उनके खाते अपराध में इस्तेमाल हो रहे हैं।
Tags:    

Similar News