Raisen रायसेन। जिले के थाना गैरतगंज और पुलिस चौकी गढ़ी के नजदीक धाकड़ पेट्रोल पंप करैया में सोमवार को दोपहर एक मारुति वैन में अचानक आग की लपटें भड़कने लगी।जिससे पेट्रोल पंप के आसपास खड़ी भीड़ में हड़कंप मच गई। मौके पर भीड़ में मौजूद लोग बजाय मारुति वैन में भड़की आग बुझाने की बजाय वीडियो, रील हुए नजर आए।आग लगने की वजह वायरिंग में शार्ट सर्किट बताई जा रही है।आग लगने से मारुति वैन पूरी तरह जलकर हुई खाक।हालांकि पेट्रोल टैंक पर मौजूद फायर संसाधनों से मारुति मारुति वैन में भड़की आग को बु
झाने की भरस
क कोशिश की गई।लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद भी नहीं बुझी आग। वैन में लगी आग नहीं बुझने से वैन को पेट्रोल टैंक से दूर हटाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची गैरतगंज पुलिस। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों से पुलिस की जमकर हुई बहस।मारुति वैन में भरा हुआ था किराने का सामान।

Tags: