रूपये उधार देने से मना करने पर युवक ने वृद्ध की गलाघोंट कर की हत्या, आरोपी Arrested
Raisen, रायसेन।। पुलिस चौकी गढ़ी थाना गैरतगंज के तहत डुंगरिया टावर निवासी नारायण सिंह लोधी उम्र 80, से यशपाल लोधी 23वर्ष पिता रघुवीर लोधी ने रूपये उधार मांगे तो नारायण सिंह ने मां बहन की गालीगलोंज कर मना कर दिया। इस रंजिश को लेकर खेत में रात के वक्त पानी फेर रहे वृद्ध नारायण सिंह लोधी गलाघोंट कर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी यशपाल लोधी को गुरुवार को दोपहर गिरफ्तार कर लिया और अपराध करना कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसकी जमानत अर्जी खारिज होने पर जेल भेज दिया गया।