ऑनलाइन गेमिंग में फंसकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने Jhansi से आरोपी को किया गिरफ्तार
Raisen। घटना रायसेन जिले के कस्बा औबेदुल्लागंज के हिरनिया निवासी अंकित चौरे ने 22 दिन पहले ऑनलाइन गेमिंग में फंस कर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।खुदकुशी के पहले मृतक अंकित चौरे ने चार पेज का सुसाइड नोट भी पुलिस के लिए छोड़ा था।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक.....,
एसपी पंकज कुमार पाण्डेय एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि कार्यवाही के दौरान सुसाइड नोट व मोबाइल जब्त किया। पुलिस जांच, परिजनों के कथन एवं नोट में अन्यासिंह का वाट्स-अप मैसेज मृतक अंकित चौरे के मोबाइल पर आया था। अन्यया सिंह Relince Entertainment PVT LTD कंपनी का होना बताया व पार्ट टाइम जॉब व अतिरिक्त आय के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने का बोला। जो टेलीग्राम ग्रुप एकाउन्ट के उपयोगकर्ता ने अंकित को छोटे मोटे टास्क दिये थे। जिसके बाद अंकित को कुछ पैसा मिल गया और वह लालच में आ गया। फिर धीरे-धीरे उन्होने अंकित से पैसा जमा करवाना शुरू कर दिया। अंकित ने लालच में आकर अपने सभी एकाउन्ट ओर क्रेडिट कार्ड व दोस्तों से पैसा लेकर पैसा जमा किया। मोबाईल नम्बर उपयोगकर्ता व टेलीग्राम ग्रुप, एकाउन्ट के उपयोगकर्ता ने अंकित का एकाउन्ट बंद कर दिया। जिससे मृतक अंकित मानसिक रूप से प्रताडित होकर कर्ज के दबाव में आकर घर के कमरे मे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई है।
इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये ऑनलाईन गेमिंग के आरोपीगणों की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी शीला सुराणा ओबेदुल्लागंज और थाना प्रभारी बीपी सिंह की अहम भूमिका रही ।पुलिस अधीक्षक पांडेय द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषणा की गई हैं।
पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची झांसी....
पुलिस टीम ने मृतक अंकित चोरी के व्हाट्सएप पर आए कॉल के आधार पर जिला झांसी पहुकर ऑनलाईन गेमिंग के आरोपीगणों की तलाश पतारसी कर आरोपी सागर अहिरवार पिता गजरा अहिरवार उम्र 38 साल निवासी शंकर मंदिर के पीछे हंसारी झांसी जिला झांसी (उ०प्र०) से एटीएम व एक नाबालिग सहित मोबाइल जब्त किया गया।
प्रकरण में अन्य आरोपीगणो की पहचान की जा कर तलाश की जा रही है।