Raisen, रायसेन। जिला कोर कमेटी की बैठक बुधवार को स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने की। बैठक में सत्ता संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति पर मंथन किया।बैठक में एसआईआर,सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और समन्वय को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए और आम लोगों से सीधा संवाद कायम किया जाए।
अध्यक्षता करते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने एसआईआर कार्य में मिलजुलकर कार्य पूरे मनोभाव से पूरा करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक के अंत में आगामी बैठकों की रूपरेखा तय की गई और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं भाजपा के मंत्री विधायको के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित कर शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करने चर्चा हुई।
बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, कल्याण सिंह अहिरवार आदि उपस्थित हुए।