Kedarnath में फंसे मध्य प्रदेश के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बचाया

Update: 2024-08-02 07:26 GMT
MP मध्य प्रदेश: केदारनाथ धाम में बारिश के बीच यात्रियों के फंसे होने की खबर मिली है। भारी बारिश के कारण केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे यात्री कई जगह फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों के फंसे होने की खबर मिली है। इनके रेस्क्यू को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहम जानकारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचा दिया गया है।
शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र से कुल 61 लोग बस और अन्य चार पहिया वाहनों से केदारनाथ दर्शन को गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए थे। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया राज्य सरकार Uttarakhandसरकार के साथ लगातार संपर्क में है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो। यह घटना हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान बारिश से संबंधित कठिनाइयों के कारण हुई है। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।
Tags:    

Similar News

-->