डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में 42 साल की महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म

IVF के तहत इलाज

Update: 2024-03-15 07:05 GMT

भोपाल: डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में पहली बार एक 42 साल की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक लड़की और दो लड़के है। अस्पताल अधीक्षक कर्नल प्रवीण सिंह के अनुसार तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। दरअसल, भीम नगर की सुगी नाम की महिला को 42 की उम्र होने के बावजूद बच्चे नहीं हो रहे थे।

महिला ने आईवीएफ के तहत इलाज कराया था। इसके बाद वह गर्भवती हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी कराने वाली डॉ. श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि तीनों डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है। इस तरह की डिलीवरी कम ही होती है। मेडिकल भाषा में तीनों बच्चों को ट्रिपलेट कहते हैं। तीनों बच्चों में से दो का वजन 2.5 किलो 100 ग्राम है। बच्ची का वजन सिर्फ 1.6 किलो है। इसलिए उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। इससे पहले 2006 में एक महिला ने आईवीएफ से 6 बच्चों को जन्म दिया था।

Tags:    

Similar News