मध्य प्रदेश के जबलपुर में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। रात 1.23 बजे कम तीव्रता होने के चलते लोगों को झटके महसूस नहीं हुए।

Update: 2022-06-20 17:16 GMT

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। रात 1.23 बजे कम तीव्रता होने के चलते लोगों को झटके महसूस नहीं हुए।नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी की तरफ से भूकंप की तरफ से जानकारी दी गई। सेंटर के अनुसार भूकंप रविवार रात 1.23 बजे आया। भूकंप का केंद्र जबलपुर और कुडम के बीच जमीन से 10 किमी गहराई में था। सीसमोलॉजी का संदेश वायरल होने पर लोगों को भूकंप की जानकारी लगी। बता दें जबलपुर और उसके आसपास का इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। जानकार जबलपुर और आसपास चूने की चट्टानों को भी भूकंप का कारण बताते है। उनकी तरफ से अभी हल्के भूकंप के झटके आने की आशंका जताई गई है।बता दें जबलपुर को भूकंप के जोन-3 में रखा गया है। यहां पर 1997 में 6.2 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय जमकर तबाही मची थी।



Similar News