Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इंदौर में सोमवार को तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में बाइपास पुल के पास हुआ। सभी पांच छात्र महेश्वर के पास धापला गांव के रहने वाले थे और इंदौर में पढ़ाई कर रहे थे।
मृतकों की पहचान धीरज पाटीदार (20) पुत्र किशोर पाटीदार और ध्रुव पाटीदार पुत्र डालूराम पाटीदार के रूप में हुई है। दोनों बीटेक के छात्र थे और रेडियो कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे।
Tags: