Keral केरला: तिरुवनंतपुरम नगर निगम को केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय से ₹10 करोड़ का सुधार प्रोत्साहन स्वीकृत हुआ है। यह धनराशि संपत्ति कर मैपिंग के लिए ड्रोन आधारित सर्वेक्षण, जल निकासी व्यवस्था और जल संरक्षण कार्यों में उपयोग की जाएगी।

यह प्रोत्साहन केंद्र की AMRUT (अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) योजना के दोनों चरणों के तहत प्रभावी कार्यान्वयन के लिए नगर निगम को दिया गया है। मंत्रालय ने पिछले वर्ष तिरुवनंतपुरम को इसके लिए चुना था।


Tags: