Kerala News: केरल पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा अंग तस्कर, किडनी बेचने में असफल गिरोह से जुड़ा
Kerala News: केरल पुलिस ने नेदुंबसेरी अंग तस्करी मामले के सरगना 41 वर्षीय बेलमकोंडा राम प्रसाद उर्फ प्रथपन को हैदराबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया है, जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। प्रसाद ने नेदुंबसेरी मामले के साथ अन्य समान रैकेट में कथित रूप से भूमिका निभाई, जिसे पूछताछ के लिए केरल के अनुवा ले जाया गया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस पहले ही दो मलयाली लोग, त्रिशूर के 30 वर्षीय सबीथ नासर और कलमस्सेरी निवासी 43 वर्षीय साजिथ श्यामराज को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।पुलिस के अनुसार, केरल में सामने आए नेदुंबसेरी मामले की जांच से पता चला है कि प्रसाद को ऐसे डोनर खोजने का काम सौंपा गया था, जो प्राप्तकर्ताओं से मेल खा सकें। प्रसाद ने 60 फीसदी से ज्यादा डोनर मैच कराएपुलिस पूछताछ में त्रिशूर के सबीथ नासर ने बताया कि उसने 2019 में अपनी किडनी बेची थी, जिसके बाद वह अंग तस्करी के रैकेट में शामिल हो गया इस दौरान पता चला कि ईरान, कुवैत और श्रीलंका में अंग तस्करी का एक बहुत बड़ा रैकेट चल रहा था।
पुलिस प्रमुख कि राम प्रसाद अपनी किडनी बेचने की कोशिश कर रहा था। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते, वह किडनी तो नहीं बेच पाया, लेकिन खरीदने वाला बन गया। इस दौरान उसका संपर्क अंग तस्करी के गिरोह से हुआ।
सक्सेना ने बताया कि अंग दान करने वाले कम आय वाले परिवारों से हैं, जिन्हें अंग डोनेट करने के लिए छह लाख रुपए तक दिए गए। हालांकि, आरोपियों ने इससे कहीं अधिक धन कमाया। उन्होंने बताया कि भारत में गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।