Kerala: बेटी की बारात से पहले निकाली गई मां की शवयात्रा

Update: 2025-06-01 04:26 GMT
Keralaकेरल: केरल के मलप्पुरम में 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के गले में केक फंस गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस दिन महिला की मौत हुई, उसके अगले दिन यानी 31 मई को महिला की इकलौती बेटी की शादी होनी थी, जो मां की खराब तबीयत के चलते पहले ही सादगी से कर दी गई थी। 31 मई को होनी थी बेटी की शादी जैनब की बेटी खैरुन्निसा की 31 मई को शादी होनी थी। उसके घर में खुशी का माहौल था। सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। खैरुन्निसा जैनब की इकलौती बेटी है।
इसलिए मां अपनी बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश थी। जिस तरह एक मां अपनी बेटी की शादी के सपने देखती है, जैनब ने भी अपनी आंखों में खैरुन्निसा के लिए वही सपने देखे थे। लेकिन जैनब को नहीं पता था कि उसके घर की खुशियां अचानक गम में बदल जाएंगी। खैरुन्निसा की शादी में महज 2 दिन बचे थे। इसी बीच गुरुवार 29 मई को जैनब पूरे परिवार के साथ बैठकर केक खा रही थी। लेकिन अचानक केक उसके गले में फंस गया। इसके बाद जैनब को सांस लेने में
दिक्कत
होने लगी।
ऐसे में जैनब के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बावजूद जैनब की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में मां की खुशी के लिए 30 मई को सादगी के साथ खैरुन्निसा का निकाह कर दिया गया और उसी दिन मां की मौत हो गई। 30 मई को खैरुन्निसा की डोली से पहले उसकी मां का जनाजा निकाला गया। जैनब की मौत से उसके घर में मातम छा गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Tags:    

Similar News