West Bengal पश्चिम बंगाल : मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। कल (11 अप्रैल, 2025) हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इससे पश्चिम बंगाल में बेचैनी का माहौल है।

यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर को हुआ। शाम को हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। घटना के मद्देनजर कम से कम दो ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हमले में कुछ यात्री और सात से दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा को नियंत्रित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।

सुती और शमशेरगंज इलाकों में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद माहौल तनावपूर्ण बना रहा क्योंकि प्रदर्शनकारियों को काबू नहीं किया जा सका।

Tags: