Bengaluru बेंगलुरु: कर्नाटक में Truck Owners की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर ज़रूरी सामानों की आपूर्ति पर दिखने लगा है। हालांकि दूध, दवाइयों और सब्ज़ियों की ढुलाई को छूट दी गई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों से आने वाली ट्रक की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ FOKSLOAA की सरकार से 6 मांगें हैं, जिनमें डीज़ल दाम में हुई ₹5.5 प्रति लीटर की वृद्धि वापस लेना और 18 राज्य राजमार्गों पर टोल खत्म करना प्रमुख हैं। सरकार चार मांगें मान चुकी है, पर दो पर सहमति नहीं बन सकी।