सोनिया गांधी उतरी चुनावी मैदान पर

कांग्रेस ने लगाया एड़ी-चोटी का ज़ोर

Update: 2023-05-06 13:09 GMT
Karnataka Assembly Election 2023: UPA की संरक्षक और कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज (6 May) को कर्नाटक के चुनावी मैदान में उतरेंगी। कर्नाटक में पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया गांधी। कर्नाटक के हुबली में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चार साल बाद चुनाव प्रचार के लिए उतर रही है।
इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा स्टार प्रचारक के तौर पर मोर्चा संभाले हुए थे। कर्नाटक से गांधी परिवार का पुराना नाता रहा है।
चाहे चिकमंगलपूर से इंदिरा गांधी की वापसी हो या सोनिया गांधी की बेल्लारी से जीत का मामला हो।
चार साल बाद चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया गांधी
सूत्रों के हवाले मीडिया में आ रही है खबरों के अनुसार, सोनिया गांधी आज (6 May) को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वो हुबली ज़िले में एक रैली को संबोधित करेंगी। आपको बता दें सोनिया गांधी चार साल चुनावी मैदान में नज़र आने वाली हैं। वहीं उसके अगले दिन (7 May) को राहुल गांधी बेंगलुरू में ही उनकी एक प्रेस कॉन्फ़्रेस भी आयोजित की जाएगी।
Tags:    

Similar News