धर्मांतरण को लेकर पादरी के परिवार पर हमला, एक महिला घायल, FIR दर्ज

कर्नाटक के बेलागांवी जिले में धर्मांतरण को लेकर एक पादरी के परिवार पर हमले का मामला सामने आया है।

Update: 2022-01-02 17:07 GMT

कर्नाटक के बेलागांवी जिले में धर्मांतरण को लेकर एक पादरी के परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। एक दक्षिण पंथी हिंदूवादी संगठन ने परिवार पर आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसियों को ईसाई बना रहा है। इसी के चलते परिवार पर हमला व लूटपाट की गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हमले की घटना 29 दिसंबर को बेलागावी के मुदलगी इलाके में हुई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पादरी अक्षय कुमार करागांवी अपने घर में प्रार्थना कर रहे थे। तभी एक संगठन के कुछ लोग उनके घर में घुस गए और प्रार्थना रोकने को कहा। इसके बाद हुई कहासुनी में हमलावरों ने आरोप लगाया कि अक्षय कुमार के परिवार पर आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसियों का धर्मांतरण करा रहा है। विवाद बढ़ने पर अक्षय कुमार के परिवार के साथ मारपीट की गई।
पादरी अक्षय कुमार की पत्नी कविता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि हमलावर ने भारती व्यापारी नाम की महिला पर गर्म करी फेंक दी। इससे वह जल गई। उसे बेलागावी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य महिला महादेवी जोगी पर भी हमले का आरोप लगाया गया है। कविता का कहना है कि परिवार धर्मांतरण नहीं करा रहा था, बल्कि हर साल क्रिसमस के बाद होने वाली प्रार्थना कर रहा था।
Tags:    

Similar News

-->