Karnataka कर्नाटक: बेंगलुरु पुलिस ने अब तक 5.35 लाख से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर लगे CCTV कैमरों को जियोटैग कर दिया है। यह कैमरे मोबाइल क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (MCCTNS) से जोड़े गए हैं।पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने जानकारी दी कि सिर्फ जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच 3.03 लाख नए कैमरों को जियोटैग किया गया, जबकि इससे पहले 2.32 लाख कैमरे पहले से ही डाटाबेस में थे।
इनमें से 7,500 आधुनिक AI-युक्त कैमरे ‘बेंगलुरु सेफ सिटी’ परियोजना के तहत लगाए गए हैं।पुलिस का कहना है कि यह कदम अपराध रोकथाम में मदद करेगा, लेकिन सवाल उठते हैं कि क्या हर सार्वजनिक गतिविधि पर निगरानी रखना ज़रूरी है?