Karnataka कर्नाटक : मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्ना ने कहा कि 'कांग्रेस MLAs के दिल्ली दौरे को गुटबाजी की राजनीति नहीं कहा जा सकता। कोई भी फैसला विधानसभा और हाईकमान लेगा, दिल्ली में नहीं।'
शुक्रवार को रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने कहीं नहीं बताया कि MLA दिल्ली क्यों गए। मैंने हाईकमान से मिलने की भी कोशिश की, लेकिन अभी तक परमिशन नहीं मिली है। पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों पर बात होनी है।"
उन्होंने कहा, "डीके सुरेश के इस बयान में कुछ भी गलत नहीं है कि सिद्धारमैया अपनी बात नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने यह बात सिद्धारमैया के एडमिनिस्ट्रेशन के बारे में कही थी।"