चामराजनगर। चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट के पास बिलिकल्लु खदान क्षेत्र के मदहल्ली गांव की व्हाइट स्टोन हिल गुफाओं में शुक्रवार को कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। जब खदान के मजदूर गुफा के अंदर थे, तब पहाड़ी अचानक गिर गई। नतीजतन, बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से लुढ़क गए और टिपर ट्रकों, वाहनों से टकरा गए, जिससे वे पलट गए। पुलिस और दमकल विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर खदान के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने का अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, अंदर फंसे छह मजदूरों को अब तक बचा लिया गया है। --आईएएनएस एचके/आरजेएस


Tags: