Karnataka : सिनेमा थिएटर में लेडीज वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, हिरासत में
Karnatakaकर्नाटक : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शहर के मशहूर संध्या थिएटर में लेडीज वॉशरूम के अंदर हिडन कैमरा लगाए जाने का मामला उजागर हुआ है. यह घटना मडीवाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है, जिसने सिनेमा हॉल में महिलाओं की प्राइवेसी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं|
शहर के मशहूर संध्या थिएटर में महिलाओं और युवतियों ने आरोप लगाया कि थिएटर के लेडीज वॉशरूम में एक छिपा कैमरा लगाया गया था। यह घटना मडिवाला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।