कर्नाटक CM की मांग, आरक्षण सीमा हटे, जातीय जनगणना के साथ सामाजिक-आर्थिक सर्वे भी हो
Karnataka कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि आरक्षण की 50% सीमा को हटाया जाए और जनसंख्या के अनुपात में समुदायों को अधिकार मिले। उन्होंने यह भी जोड़ा कि केवल जातीय आंकड़े काफी नहीं हैं, इसके साथ सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण भी जरूरी है ताकि जमीनी सच्चाई को समझा जा सके।
सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस विषय पर केंद्र सरकार को “मजबूर” करने का श्रेय देते हुए कहा कि यदि यह जनगणना व्यापक सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के साथ हो, तो इससे कई पिछड़े समुदायों को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने मांग की कि यह प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए और तय समयसीमा में पूरी की जाए।